शह मात The Big Debate: आरोप, बयान, दुहाई.. सियासी दंगल में महंगाई! विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, महंगाई पर क्यों मचा सियासी बवाल?

Ads

Politics On Inflation In CG: विपक्ष के नेताओं ने भाजपा पर जनता को चौतरफा मंहगाई के बोझ तले दबाने का आरोप लगाया है।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 11:49 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 11:50 PM IST

Politics On Inflation In CG/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगाई को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
  • विपक्ष के नेताओं ने भाजपा पर जनता को चौतरफा मंहगाई के बोझ तले दबाने का आरोप लगाया है।
  • वहीँ बीजेपी ने महंगाई पर सरकारों के लगातार प्रयास गिनाए।

Politics On Inflation In CG: रायपुर: छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेता का सीधा-सीधा आरोप है कि बीजेपी ने देश-प्रदेश की जनता को चौतरफा मंहगाई के बोझ तले दबा दिया है। दरअसल, बीजेपी सितंबर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, भाजपा के सेवा पखवाड़ा आयोजन की तैयारी में है। बीजेपी ने तय किया है कि वो सड़क पर उतरकर, मोदी सरकार की नीतियों और जनता के लिए तय संकल्प को घर-घर पहुंचाएंगे, तो कांग्रेस का आरोप है कि- देश-प्रदेश में महंगाई चरम पर है। बीजेपी सरकारें डुप्लीकेट पेट्रोल बेच रही है,युवाओं के लिए नौकरी नहीं है, किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कटाक्ष किया कि भाजपा केवल गांवों में जाकर थाली बजाये या नींबू कटवाए।

इधर , बीजेपी ने महंगाई पर सरकारों के लगातार प्रयास गिनाए। विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए, चुनाव दर चुनाव जनता के लगातार बढ़ते भरोसे का हवाला दिया।

Politics On Inflation In CG: वैसे कांग्रेस बीते कुछ दिनों से लगातार सरकार के महंगाई पर घेर रही है। कल ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर, चीनी की मंहंगाई पर कटाक्ष किया था, कि PM मोदी ने नई योजना लॉन्च की है – डायबिटीज मुक्त भारत। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने निजी कंपनी को बिजली वितरण काम सौंपकर जनता को महंगी बिजली का झटका देने, छोटे उद्योग से लेकर एयरपोर्ट तक निजी कंपनीज को सौंपकर जनता की जेब काटने का आरोप लगाया। सत्तापक्ष ने वैश्विक परिस्थियों का हवाला देकर सफाई भी दी लेकिन सवाल ये कि क्या विपक्ष महंगाई पर करारे प्रहार के जरिए, बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान के असर की काट ढूंढ रही है, उससे भी बड़ा सवाल ये कि कांग्रेस के आरोपों का सत्तापक्ष के पास क्या जवाब है।

इन्हें भी पढ़ें:-