UP Viral Video | Photo Credit: IBC24
लखनऊ: UP Viral Video उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली कटने से नाराज एक महिला ने पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला ने कर्मचारियों को गाली गलौज भी की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक हुए हमले से पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई।
UP News मिली जानकारी के अनुसार, घटना विकासनगर इलाके के सेक्टर-14 का है। दरअसल, यहां एक महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। जब कर्मचारी ने कनेक्शन संख्या पूछा तो इतने में ही महिला भड़क गई और गुस्से में फोन काट दिया। जिसके बाद महिला एक युवक के साथ पावर हाउस पहुंच गई। वहां उसने कर्मचारियों के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट और गाली गलौज की।
इस बीच कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी करने की कोशिश की तो महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बिजली कर्मचारी का गला दबा दिया। थप्पड़ भी मारे। जिसके बाद डॉयल-112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मारपीट में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव को चोट आई है। शिकायत पर विकासनगर थाने में महिला और युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।