UP Viral Video | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: UP Viral Video उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने, बिजली गिरने और टीन शेड उड़ने जैसी घटनाओं में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति टिन शेड समेत हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है।
UP Viral Video मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बरेली जिले का बताया जा रहा है। जहां भमौरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव में अचानक आए आंधी तूफान ने युवक उड़ गया। बताया जा रहा है कि युवक आंधी तूफान से बचने के लिए टिन शेड का सहारा लेकर खड़ा था। लेकिन तेज आंधी की वजह से शेड को जड़ से उखड़ गया और युवक भी हवा में लटकता हुआ ऊपर उठ गया और करीब 300 मीटर दूर खेत में जा गिरा। नन्हे के हाथ पैर टूट गए हैं उनका उपचार कराया जा रहा है।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हवा कितनी खतरनाक थी। युवक का नाम ‘नन्हे’ बताया जा रहा है। हादसे में उसके दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
यह वीडियो बेहद डरावनी है 👇
एक लड़का तेज आंधी के बीच बारातघर के नीचे पोल पकड़े खड़ा था, लेकिन अंधी नेपोल के साथ लड़के को उड़ा ले गया ।
जिसके बाद लड़के का हाथ पैर टूट गया pic.twitter.com/vQjSNCI2t9
— Priya singh (@priyarajputlive) May 13, 2026