UP Viral Video: आंधी का ऐसा तांडव, युवक को 300 मीटर ऊपर तक ले गई तेज हवा, खौफनाक वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
UP Viral Video: आंधी का ऐसा तांडव, युवक को 300 मीटर ऊपर तक ले गई तेज हवा, खौफनाक वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
UP Viral Video | Photo Credit: AI
- यूपी में आंधी-तूफान से 54 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
- बरेली में युवक टिन शेड समेत हवा में उड़ गया
- वीडियो वायरल
नई दिल्ली: UP Viral Video उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने, बिजली गिरने और टीन शेड उड़ने जैसी घटनाओं में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति टिन शेड समेत हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है।
UP Viral Video मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बरेली जिले का बताया जा रहा है। जहां भमौरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव में अचानक आए आंधी तूफान ने युवक उड़ गया। बताया जा रहा है कि युवक आंधी तूफान से बचने के लिए टिन शेड का सहारा लेकर खड़ा था। लेकिन तेज आंधी की वजह से शेड को जड़ से उखड़ गया और युवक भी हवा में लटकता हुआ ऊपर उठ गया और करीब 300 मीटर दूर खेत में जा गिरा। नन्हे के हाथ पैर टूट गए हैं उनका उपचार कराया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हवा कितनी खतरनाक थी। युवक का नाम ‘नन्हे’ बताया जा रहा है। हादसे में उसके दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
यह वीडियो बेहद डरावनी है 👇
एक लड़का तेज आंधी के बीच बारातघर के नीचे पोल पकड़े खड़ा था, लेकिन अंधी नेपोल के साथ लड़के को उड़ा ले गया ।
जिसके बाद लड़के का हाथ पैर टूट गया pic.twitter.com/vQjSNCI2t9
— Priya singh (@priyarajputlive) May 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- RCB vs KKR Highlights: रायपुर में गरजा कोहली का बल्ला, जड़ा IPL करियर का 9वां शतक, RCB ने इतने विकेट से कोलकाता को दी मात
- ran Statement on India: ईरान के इस मंत्री ने खोली अमेरिका की पोल? इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात, होर्मुज पर भी दिया बड़ा बयान
- Vande Bharat: प्रतीक यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव के भाई की मौत पर सस्पेंस, क्या विसरा रिपोर्ट में होगा चौंकाने वाला मामला?

Facebook


