UP Woman Cuts Tongue | Photo Credit: IBC24
आदर्श गुप्ता/हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पूजा के दौरान अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा (UP Woman Cuts Tongue) दी। इस घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई। आनन फानन में महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Hardoi Kali Mandir मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपुर स्थित काली मंदिर (Hardoi Kali temple) का है, जहां बावन चुंगी निवासी एक महिला ने पूजा के दौरान अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
साल 2018 में हरदोई के चांद बेहटा के रहने वाले पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ने अपना गला काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया था। उसका कहना था कि मां काली उसके सपने में आई थी और उसे गला काटने के लिए आदेशित किया था। इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने गले पर धारदार हथियार से हमला कर लिया। इतना ही नहीं, मंदिर में कई बार जीभ काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।