उप्र : बस व पिकअप में टक्कर में महिला की मौत
उप्र : बस व पिकअप में टक्कर में महिला की मौत
बलिया (उप्र), सात अक्टूबर (भाषा) जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन गांव के समीप रोडवेज बस व पिकअप वाहन में टक्कर में 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, बलिया – गोरखपुर मार्ग पर सोमवार की शाम को सवारियों को लेकर बेल्थरारोड जा रही रोडवेज की बस की सामने से आ रही पिकअप वैन से टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में पिकअप वैन चालक सहित सात यात्री घायल हो गए ।
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक महिला यात्री नैनतारा की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा

Facebook


