उप्र : फंदे से लटकते पाये गये युवक और युवती के शव

Ads

उप्र : फंदे से लटकते पाये गये युवक और युवती के शव

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 01:46 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र), छह मई (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बुधवार को एक युवक और युवती के शव एक पेड़ पर फांसी से लटकते पाये गये। युवती की बृहस्पतिवार को शादी होनी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिक्षा भवरे ने बताया कि परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव के बाहर खेत में गांव की ही रहने वाली एक युवती व एक युवक के शव पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से लटकते पाये गये।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

भवरे ने बताया कि मृतकों की पहचान नन्ही यादव (19) तथा सोमेंद्र यादव (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवती की बृहस्पतिवार को शादी होनी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है मगर पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा