(तस्वीरों के साथ)
वाराणसी (उप्र) तीन जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंचे और काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री योगी देर शाम को टाउनहॉल रैन बसेरा पहुंचे और वहां रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भोजन और कंबल वितरित किए।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री वाराणसी दौरे के पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे जहां भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगा उनका अभिनंदन किया। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात को टाउनहॉल रैन बसेरा पहुंचे और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान लोगों को कंबल एवं भोजन के पैकेट बांटे और सभी का कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि ठंड में खुले आसमान के नीचे कतई न सोएं। उन्होंने रैनबसेरा में शरण लिए लोगों से व्यवस्थाओं के जानकारी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी व्यक्ति रात में सड़क के किनारे अथवा खुले आसमान में न रहे, गरीब एवं असहाय लोगों को रैनबसेरा में रहने के लिए कहा जाय।
भाषा सं आनन्द
धीरज
धीरज