उत्तर प्रदेश: बच्ची से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया किशोर

उत्तर प्रदेश: बच्ची से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया किशोर

उत्तर प्रदेश: बच्ची से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया किशोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 29, 2022 11:42 am IST

भदोही (उत्तर प्रदेश), 29 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में भदोही के सुरयावा थाना इलाके में एक वनवासी बस्ती में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 15 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि मामला मंगलवार की रात को हुआ। वनवासी बस्ती में पांच साल की बच्ची झोपड़ी के बाहर सो रही थी तभी आधी रात के वक़्त उसी बस्ती का 15 साल का एक लड़का उसे एक सुनसान जगह ले गया जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। सुबह रोती बिलखती बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

उन्होंने बताया इस मामले में दुष्कर्म और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर बुधवार देर शाम आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया और बच्ची की चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में