उत्तर प्रदेश: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल इनामी बदमाश गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 4, 2022 / 02:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), चार सितंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां क्षेत्र में बछ्न्दामऊ-सुनियावां मार्ग पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल एक वांछित इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन/चार सितंबर की मध्यरात्रि को हथिगवां थाना क्षेत्र के बछ्न्दामऊ-सुनियावां मार्ग पर मोटरसाइकिल से आ रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश राम सिंह यादव (30) को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में वह बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे गिरफ्तार कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि यादव हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ लूट तथा कई अन्य जघन्य अपराधों के मामलों में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

भाषा सं सलीम नेत्रपाल सुरभि

सुरभि