मिर्जापुर, एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के राजगढ़ इलाके में रविवार को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दूध विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बसंतपुर मौजा गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दूध विक्रेता सतीश यादव (45) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत