उप्र: प्रेम प्रसंग से परेशान पिता ने नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या की

Ads

उप्र: प्रेम प्रसंग से परेशान पिता ने नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 11:05 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 11:05 PM IST

बिजनौर, 22 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बु‍धवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) राजेश सिंह ने बताया कि बिंजाहेड़ी गांव में नजाकत नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी आयशा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि दिल्ली में एक बेकरी में काम करने वाला नजाकत हाल ही में घर लौटा था।

पुलिस ने बताया कि आयशा गांव के ही एक लड़के के साथ रिश्ते में थी और परिवार के लोगों के बार-बार ऐतराज के बावजूद उसने यह रिश्ता खत्म करने से मना कर दिया था।

सिंह के मुताबिक, नजाकत ने पुलिस को बताया कि उसने बुधवार को एक बार फिर अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन जब उसने मना कर दिया तो बदनामी के डर से उसने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र