उप्र: अमेठी में करंट लगने से नाबालिग लड़की की मौत

उप्र: अमेठी में करंट लगने से नाबालिग लड़की की मौत

उप्र: अमेठी में करंट लगने से नाबालिग लड़की की मौत
Modified Date: June 16, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: June 16, 2026 2:47 pm IST

अमेठी, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में करंट लगने से एक दलित नाबालिग लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मुंशीगंज थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में उस समय हुई, जब निर्मला सरोज (14) मंगलवार सुबह बाग में आम बीनने गई थी।

पुलिस के मुताबिक, बाग में जानवरों से बचाव के लिए लगाये गये बाड़ में विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

भाषा सं आनन्द मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में