बिजनौर, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तैनात एक नायब तहसीलदार ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर खुद को कथित तौर पर गोली मार ली और उन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने यहां बताया कि बिजनौर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में कमरा बंद करके खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राजकुमार आज ही जिले के बाहर से आए थे। उन्होंने कहा कि कमरे से एक पिस्तौल मिली है।
पुलिस के अनुसार पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम मनीषा अमित
अमित