उप्र: देवरिया में पंखे से लटका मिला नाबालिग का शव

Ads

उप्र: देवरिया में पंखे से लटका मिला नाबालिग का शव

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 05:06 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 05:06 PM IST

देवरिया, 24 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार सुबह एक नाबालिग का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बरहज थाना के पुलिसकर्मियों ने नाबालिग का शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, देवरिया जिले के बरहज कस्बे के आजाद नगर इलाके में रहने वाला विशाल चौहान (17) रात को कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया था और सुबह करीब सात बजे तक जब बाहर नहीं निकला तो घर वालों ने आवाज दी।

पुलिस ने बताया कि अंदर से कोई आवाज न आने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो विशाल का फंदे से लटका शव मिला।

बरहज थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र