उत्तर प्रदेश: मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Ads

उत्तर प्रदेश: मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 07:12 PM IST

संत कबीर नगर (उप्र), 16 मार्च (भाषा) संत कबीर नगर जिले में सोमवार सुबह एक मिनी ट्रक की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार खलीलाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रसूलाबाद के पास एक मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खलीलाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे ने बताया कि मृतकों की पहचान धनंजय पांडे (35) और शंभू मिश्रा (45) के रूप में हुई, जबकि घायलों की पहचान रमन कुमार और सुदेश मिश्रा के रूप में हुई। सभी कुशीनगर जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक का चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द आशीष

आशीष

शीर्ष 5 समाचार