उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल
Modified Date: September 19, 2025 / 08:11 pm IST
Published Date: September 19, 2025 8:11 pm IST

भदोही, 19 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोपीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि यह दुर्घटना गेराई पावर हाउस के पास उस समय हुई, जब कार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नचना देवी (65) और रोहित सरोज (25)के रुप में हुई जबकि महिला का भतीजा तूफानी प्रजापति (35) दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि तूफानी को वाराणसी में एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार लोग ऊंज थानाक्षेत्र के बिछिया गांव जा रहे थे।

राय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कार सवार दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया गया।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में