मिर्जापुर, दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना चुनार थानाक्षेत्र के जमुई बाजार स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर हुई।
चौकी प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान चदरी देवी (70) निवासी मिश्रान टोला निवासी के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि चदरी देवी गृह कलेश से परेशान होकर रविवार रात को घर छोड़कर जमुई बाजार आ गई थी।
अधिकारी ने बताया कि महिला सोमवार सुबह करीब छह बजे लोहे के पुल पर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि रात से ही गायब महिला की तलाश में उसका बेटा जब जमुई बाजार पहुंचा तो पता चला कि एक महिला की मौत हो चुकी है और उसने मौके पर जाकर देखा तो मृतका उसकी मां थी।
अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र