सुलतानपुर (उप्र), 20 मार्च (भाषा) सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
धनपतगंज थाना के प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि रविवार रात को थाना क्षेत्र के सरैया भरथी निवासी असगर (30) और उसका छोटा भाई मुहर्रम (16) बाइक से कूरेभार की ओर जा रहे थे, तभी धनपतगंज बाजार के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से असगर की बाइक टकरा गई। घटना में असगर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुहर्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।
पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं आनन्द सुरभि
सुरभि