पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का पत्नी से मारपीट का वीडियो सामने आया

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का पत्नी से मारपीट का वीडियो सामने आया

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का पत्नी से मारपीट का वीडियो सामने आया
Modified Date: September 4, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: September 4, 2026 11:44 pm IST

बुलंदशहर (उप्र), चार सितंबर (भाषा) बुलंदशहर जिले की डिबाई विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का अपनी पत्नी और स्थानीय कांग्रेस नेता अर्चना पांडा के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

वीडियो में पंडित अपनी पत्नी के बाल खींचते और उन्हें फर्श पर घसीटते दिख रहे हैं। पत्नी चिल्लाते हुए झाड़ू से उन पर वार करती सुनाई दे रही हैं। इसके बाद पंडित पत्नी को घसीटते नजर आते हैं और फिर वह घर से बाहर चली जाती हैं।

अर्चना पांडा ने आरोप लगाया कि वह घर में अपने बेटे के साथ थीं, तभी पंडित आए और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर पंडित ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और दुर्व्यवहार किया।

पांडा ने बताया कि शोर सुनकर घर में काम करने वाली एक महिला मौके पर पहुंची और मोबाइल फोन से घटना को रिकॉर्ड कर लिया।

हालांकि, पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि वीडियो पुराना है और उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश के तहत इसे प्रसारित किया जा रहा है।

गुड्डू पंडित दो बार डिबाई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2007 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर जबकि 2012 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक


लेखक के बारे में