Vineet Minocha Murder Case: ससुर को मरवाने गुंडे भेज पार्टी में डांस करती रही बहू! लौटी तो पड़ोसियों के सामने करने लगी ये नाटक, कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा

Ads

Vineet Minocha Murder Case: पुलिस ने बताया कि, कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश उनकी बहू शालू ने रची थी।

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 06:47 PM IST

Vineet Minocha Murder Case/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
  • पुलिस ने बताया कि, विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश उनकी बहू शालू ने रची थी।
  • वारदात के दौरान शालू पति के साथ पार्टी में डांस कर रही थी और फोन पर आरोपियों से संपर्क में थी।

Vineet Minocha Murder Case: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपूर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश उनकी बहू शालू ने रची थी। वारदात के दौरान शालू पति के साथ पार्टी में डांस कर रही थी और फोन पर आरोपियों से संपर्क में थी।

हत्या से पहले घर में आरोपीयों को छिपाया घर में

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, 5 सितंबर की रात शालू ने अपने पुराने नौकर विशाल को अपार्टमेंट बुलाया। विशाल अपने साथी राजकिशोर के साथ पहुंचा। दोनों को शालू ने कारोबारी के कमरे में छिपा दिया। इसके बाद वह पति और बेटे के साथ पार्टी में चली गई। पुलिस के मुताबिक, पार्टी करीब रात 10:30 बजे शुरू हुई। करीब 20-25 लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी विनीत के सोने का इंतजार कर रहे थे। हत्या को सामान्य मौत दिखाने के लिए पहले तकिए से मुंह दबाने की योजना थी। (Vineet Minocha Murder Case)

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम

Vineet Minocha Murder Case: पुलिस के अनुसार, कमरे में पहुंचने पर विनीत ने अचानक लाइट जला दी और आरोपियों को देख लिया। इसके बाद दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनीत की मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद शालू रात करीब 3 बजे घर पहुंची और आसपास के लोगों को बुलाकर रोने लगी। पुलिस को मौके से खून से लथपथ शव मिला। CCTV फुटेज में दोनों आरोपियों की गतिविधियां भी सामने आईं।

एनकाउंटर के बाद आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को विशाल और राजकिशोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में विशाल ने कथित तौर पर शालू के कहने पर हत्या करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, उसे 6 लाख रुपये और दोबारा नौकरी देने का लालच दिया गया था।पुलिस के मुताबिक, शालू ने विशाल से कहा था कि वह ससुर की रोक-टोक से परेशान है। घर में CCTV से निगरानी और पैसों को लेकर भी विवाद था। पुलिस का दावा है कि पहले एक्सीडेंट कराने और बाद में सोते समय हत्या करने की योजना बनाई गई थी। (Vineet Minocha Murder Case)

पुलिस ने शालू को किया गिरफ्तार

Vineet Minocha Murder Case: विशाल के बयान के बाद पुलिस ने शालू से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अब पुलिस हत्या की पूरी साजिश और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। विनीत मिनोचा रतन आर्बिट अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते थे। वह बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स नाम से दवाओं की थोक फर्म चलाते थे। पुलिस कअनुसार, फर्म का सालाना कारोबार करीब 50 से 60 करोड़ रुपये था।

इन्हें भी पढ़ें:-