हाथरस में विधवा महिला के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया, प्राथमिकी दर्ज
हाथरस में विधवा महिला के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया, प्राथमिकी दर्ज
हाथरस (उप्र) 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में विधवा महिला से पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके शोर मचाने पर धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई जब दो बच्चों की मां 24 वर्षीय विधवा महिला घर में अपने दो बच्चों के साथ थी, तभी गांव में उसके घर के सामने रहने वाला 25 वर्षीय विवाहित युवक दीवार फांद कर घर में घुस आया।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर का हवाला देते हुए बताया कि घर में घुसने के बाद आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और जब महिला चिल्लाने लगी तो चुप रहने की धमकी देकर वहां से भाग गया।
पुलिस के अनुसार महिला के पति की करीब दो साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
सिकंदराराऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जेएन अस्थाना ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक फरार है और वह जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


