उत्तर प्रदेश में हवा और हल्की बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत

Ads

उत्तर प्रदेश में हवा और हल्की बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 08:41 PM IST

लखनऊ, 31 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवा और हल्की बारिश की वजह से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई।

रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में बलिया में 34.4 मिलीमीटर, मुरादाबाद में 21.8 मिलीमीटर, हरदोई में 19.4 मिलीमीटर, हमीरपुर में तीन मिलीमीटर, आगरा में 2.4 मिलीमीटर, लखीमपुर खीरी में दो मिलीमीटर, गोरखपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3.29 डिग्री सेल्सियस कम था।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बस्ती राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब