बस की चपेट में आने से महिला और उसके बेटे की मौत

बस की चपेट में आने से महिला और उसके बेटे की मौत

बस की चपेट में आने से महिला और उसके बेटे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 6, 2022 11:08 am IST

इटावा (उत्तर प्रदेश), छह अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बसरेहर कस्बे में एक बस की चपेट में आने से महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि इटावा-बरेली राजमार्ग पर बसरेहर कस्बे में मंगलवार शाम रुचि शाक्य (26) अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से टियरुआ गांव स्थित घर लौट रही थीं। उनके साथ उनका डेढ़ वर्षीय बेटा आरव भी था।

सिंह ने बताया कि रास्ते में फुटपाथ से सड़क पर उतरते समय मोटरसाइकिल फिसल गई और रुचि तथा आरव सड़क पर जा गिरे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिंह के अनुसार, हादसे के बाद कस्बे के लोगों ने इटावा-बरेली राजमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर देर रात जाम खुल सका। पुलिस ने हादसे में मारे गए मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में