आगरा में गृहक्लेश में महिला ने जान दी

Ads

आगरा में गृहक्लेश में महिला ने जान दी

  •  
  • Publish Date - January 5, 2024 / 10:07 PM IST,
    Updated On - January 5, 2024 / 10:07 PM IST

आगरा, पांच जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के जगदीशपुरा थाने के खतैना गांव में घर के क्लेश के चलते एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के मायके वालों ने पति एवं ससुराल के अन्य लोगों खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि मरने वाली की पहचान सरोज के तौर पर हुयी है, उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी ।

भाषा सं रंजन

रंजन