पटाखे के भंडारण में आग लगने से एक महिला मजदूर की मौत

पटाखे के भंडारण में आग लगने से एक महिला मजदूर की मौत

पटाखे के भंडारण में आग लगने से एक महिला मजदूर की मौत
Modified Date: September 2, 2023 / 06:06 pm IST
Published Date: September 2, 2023 6:06 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र) दो सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में शामली के आनन्द नगर मोहल्ले में एक घर में शनिवार को पटाखों के भंडार में आग लगने से एक महिला मजदूर की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शामली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक महिला का शव बरामद किया गया जिसकी पहचान मजदूर करतारी देवी (75) के रूप में की गई।

एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में अवैध भंडारण की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पटाखे बनाए जा रहे थे या सिर्फ भंडार किया गया था।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक प्रमोद कुमार फरार हो गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार


लेखक के बारे में