Yamuna Expressway Road Accident: एंबुलेंस और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर, पलक झपकते ही हो गई इतने युवकों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार

Yamuna Expressway Road Accident: नोएडा-आगरा रोड पर एक एंबुलेंस और लोडर टेंपो के बीच भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

Yamuna Expressway Road Accident: एंबुलेंस और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर, पलक झपकते ही हो गई इतने युवकों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार

Yamuna Expressway Road Accident/Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: August 5, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: August 5, 2026 8:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • एंबुलेंस और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हुई है।
  • इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।

Yamuna Expressway Road Accident: मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के पास नोएडा-आगरा रोड पर एक एंबुलेंस और लोडर टेंपो के बीच भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव बुधवार को परिजन को सौंप दिए।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

एक्सप्रेस-वे के राया कट पुलिस चौकी प्रभारी नितिन त्यागी ने बताया कि आगरा के टेढ़ी बगिया का रहने वाला विपिन एक निजी कंपनी में नौकरी करता था (Yamuna Expressway Road Accident) और वह मंगलवार को अपने मालिक की नयी स्कूटी को लोडर टेंपो में लदवाकर जेवर पहुंचाने जा रहा था।

Yamuna Expressway Road Accident: नितिन त्यागी के मुताबिक, टेंपो आगरा के श्रीगंज इलाके का रहने वाला पवन चला चला रहा था। उन्होंने बताया कि राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडर टेंपो की एंबुलेंस से भिड़ंत हो गई। त्यागी के अनुसार, हादसे में लोडर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को यमुना एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.