Bareilly Crime News: पंचायत में युवक ने पत्नी, साले और सास के साथ कर दिया कांड, दो की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

Ads

Bareilly Crime News: पंचायत के दौरान व्यक्ति ने अपने साले और सास की हत्या कर दी जबकि पत्नी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 06:35 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 06:36 PM IST

Bareilly Crime News || Image- Symbolic Image (Canva)

HIGHLIGHTS
  • रेली शहर के इज्जतनगर में व्यक्ति ने की सास और साले की हत्या।
  • आरोपी ने पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला।
  • पंचायत के दौरान वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी।

Bareilly Crime News: बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पंचायत के दौरान एक व्यक्ति ने अपने साले और सास की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी जबकि पत्नी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) मानुष पारीक ने बताया कि, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में अफसर खान नामक व्यक्ति ने पत्नी सायमा के अपने मायके से वापस नहीं आने के (Bareilly Crime News) मामले को लेकर बुलाई गई पंचायत में साले आदिल (19) और सास आसमा (55) की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी जबकि सायमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ACP मानुष पारीक ने बताया कि वारदात के बाद फरार हुए खान की तलाश में पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। ACP पारीक ने बताया कि परिजनों के अनुसार बेहद गुस्सैल स्वभाव का अफसर खान अक्सर मारपीट करने लगता था और उसके इस व्यवहार से परेशान होकर पत्नी मायके जाकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ससुराल लौटने से साफ इनकार कर दिया था, (Bareilly Crime News)  लेकिन खान उसे जबरन अपने घर ले जाने की जिद कर रहा था। परिजन के मुताबिक पत्नी ने अपने पति की धमकियों से तंग आकर 15 मार्च को इज्जतनगर थाने में लिखित तहरीर दी थी, जिसमें उसने कहा था कि खान उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

आरोपी ने पत्नी, सास और साले पर किया चाकू से वार

Bareilly Crime News:  ACP पारीक ने बताया कि पत्नी और पति के बीच लगातार बढ़ते विवाद को खत्म करने के लिए सोमवार को गांव के ही रहने वाले रशीद नामक व्यक्ति के घर पर पंचायत बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि खान पंचायत में पहुंचते ही उग्र हो गया और गाली गलौज करते हुए चाकू से पत्नी सायमा के भाई आदिल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उन्होंने बताया कि उसके बाद खान ने अपनी सास आसमा तथा पत्नी सायमा पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ACP पारीक ने बताया कि आदिल और आसमा ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया (Bareilly Crime News) जबकि अस्पताल में भर्ती सायमा की हालत बेहद नाजुक बताई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आनन-फानन में हुई इस घटना से गांव के लोग हैरान रह गये।

पहले भी हत्या कर चुका है आरोपी

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने अगर रविवार को सायमा द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई की होती तो इस जघन्य वारदात को रोका जा सकता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अफसर खान ने वर्ष 2022 में अपने सगे मामा की भी हत्या कर दी थी और इस मामले में वह जेल भी गया था। (Bareilly Crime News) उन्होंने बताया कि वह कुछ साल बाद अदालत से जमानत मिलने पर गांव लौटा था लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार होने के बजाय वह और भी ज्यादा आक्रामक हो गया।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार