युवक ने की खुदकुशी : चार रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ads

युवक ने की खुदकुशी : चार रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - January 31, 2022 / 01:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 30 जनवरी (भाषा) गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में रविवार को 20 साल के एक युवक ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में उसके चार रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय सिंह ने यहां बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में 20 वर्षीय युवक अभिषेक शर्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली और उसका शव फंदे से लटकता पाया गया।

अभिषेक के पिता शेषनाथ शर्मा की तहरीर के अनुसार, शनिवार को उनके भाई दूधनाथ के बेटों शैलेंद्र, नागेंद्र और उनकी पत्नियों प्रमिला और मुन्नी देवी से उसका झगड़ा हुआ था जिससे क्षुब्ध होकर अभिषेक ने खुदकुशी कर ली।

सिंह ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान