UP Crime News: आधी रात को युवती ने मिलने पहुंचा था युवक, घर वालों ने देखा तो कर दिया कांड, मामला जानकर आप भी जाएंगे हैरान
UP Crime News: कौशांबी जिले में युवती से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक की युवती के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
UP Crime News/Photo Creadit: Social Media
- कौशांबी जिले में युवती के परिजनों ने की युवक की हत्या।
- देर रात युवती से मिलने के लिए पहुंचा था युवक।
- पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को लिया हिरासत में।
UP Crime News: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर युवती से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक की युवती के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान युवती भी घायल हो गई। मंझनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवांक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ओसा गांव निवासी रामबदन लोधी ने शुक्रवार को मंझनपुर थाना को सूचना दी कि गुरुवार रात थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव निवासी उसके दूर के रिश्तेदार राकेश लोधी ने उसके बेटे शिवप्रसाद (19) के साथ मारपीट की।
क्या है पूरा मामला?
सीओ ने तहरीर के हवाले से बताया कि मारपीट के बाद राकेश लोधी ने राम बदन को फोन द्वारा सूचना भी दी जिस पर वह अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचकर अपने घायल बेटे शिवप्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मंझनपुर थाना की पुलिस और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। (UP Crime News) उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि रामबदन लोधी के बेटे शिवप्रसाद का राकेश लोधी की बेटी के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते वह बीती रात वह युवती से मिलने उसके घर गया था, जहां मारपीट की घटना हुई।
युवती का इलाज जारी
UP Crime News: सीओ ने बताया कि यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि मारपीट की घटना में राकेश लोधी की बेटी भी घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी राकेश व उसके परिजनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Almeria Wildfire: जंगल में भीषण आग ने मचाई तबाही, 12 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा हाहाकार, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप
- Fuel Price Decrease in India: ’20 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा ईंधन…’ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी अहम जानकारी, जानिए क्या है सरकार की तैयारी
- BSNL Satellite Phone: बिना सिम और नेटवर्क के भी काम करेगा BSNL का ये धांसू फोन, iPhone 17 Pro से भी कम है कीमत, लेकिन फीचर्स कहीं ज्यादा

Facebook


