मेरठ में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्‍या

मेरठ में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्‍या

मेरठ में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्‍या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: September 27, 2022 12:35 pm IST

मेरठ (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म सोसाइटी में पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्‍या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार ने बताया कि घटना सोमवार की रात उस समय हुई जब जैदी फार्म निवासी अमान (20) खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने अमान को गोली मार दी।

उन्‍होंने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के संबंध में अमान के परिजनों से जानकारी ली। नौचंदी थाना की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

अमान के परिजनों ने पड़ोस के ही दो युवकों बिलाल और अनस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। कुमार के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने देर रात ही घटना में नामजद दोनों युवकों के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। उन्‍होंने कहा कि आरोपियों के अन्य रिश्तेदारों एवं उनके छिपने के ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा सं आनन्द प्रशांत सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में