उत्तर प्रदेश के बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या

Ads

उत्तर प्रदेश के बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - August 10, 2024 / 05:17 PM IST,
    Updated On - August 10, 2024 / 05:17 PM IST

बांदा (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि घटना अधरोरी गांव की है जब प्रमोद कुशवाहा कुछ सामान खरीदने के लिए किराने की दुकान पर गया था और उसी गांव के अतुल (27) ने कथित रूप से उस पर गोली चला दी।

कुशवाहा के परिवार वाले उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के प्रमुख मधुसूदन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे प्रमोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची, जबकि प्रमोद के परिवार के सदस्यों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया था।

मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं जफर खारी

खारी