Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, कपाट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक इतने लाख लोगों ने किए दर्शन

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, कपाट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक इतने लाख लोगों ने किए दर्शन

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, कपाट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक इतने लाख लोगों ने किए दर्शन

Char Dham Yatra 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 26, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: April 26, 2026 1:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केदारनाथ और भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब
  • अब तक 1.10 लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं
  • प्रशासन ने टोकन व्यवस्था और ठहरने-खाने की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की हैं

देहरादून: Char Dham Yatra 2026 श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें।

Char Dham Yatra 2026 केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए आज चौथा दिन है। साथ ही भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वर्तमान समय में श्री केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक हैं। प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व द्वारा धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय है।

केदार सभा के वरिष्ठ सदस्यउमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि बीकेटीसी एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोग असत्य और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर श्री केदारनाथ धाम आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन, सब मिलकर दिन रात व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। धाम में किसी भी तरह की अव्यवस्थाएं नहीं है। मंदिर में दर्शन हेतु यात्रियों के लिए टोकन की व्यवस्था की गई है। जिससे जल्दी दर्शन हो रहे हैं।

केदार सभा के सदस्य संजय तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का केदारनाथ में स्वागत करते हुए कहा कि अब बाबा भैरवनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने कहा शासन, प्रशासन, केदार सभा एवं स्थानीय लोगों द्वारा केदारनाथ आने वाले यात्रियों के ठहरने , दर्शन और खाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में श्री केदारनाथ धाम के बारे में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।