CM Dhami Latest News: उत्तराखंड में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने खोला खजाना, करोड़ों की कई योजनाओं को दी हरी झंडी

Ads

CM Dhami Latest News: उत्तराखंड में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने खोला खजाना, करोड़ों की कई योजनाओं को दी हरी झंडी

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 01:20 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 01:21 PM IST

CM Dhami Latest News | Photo Credit: @DIPR_UK

HIGHLIGHTS
  • ₹1344 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति से विकास को नई दिशा
  • बद्री गाय संरक्षण, पर्यटन और न्यायालय भवनों पर विशेष ध्यान
  • लखवाड़ परियोजना और विद्युत सब स्टेशन से ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ

देहरादून: CM Dhami Latest News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सिचाई, पर्यटन और पार्किंग से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास, आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण, बद्री गाय संरक्षण एवं जिला योेजनाओं के सफल क्रियान्वयन आदि के संबंध में कुल ₹1344 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

CM Dhami Latest News मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के बिठौरिया नं0-1 में विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण किए जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹63.62 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु ₹6.54 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त ₹2.00 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैन्ट के अन्तर्गत बंच केबिल से बचे क्षेत्र में इस कार्य हेतु ₹4.92 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹1.96 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹25 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम रैतोली में ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड रुद्रप्रयाग के अनावासीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु ₹3.85 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही, पशुपालन विभाग के अन्तर्गत भराड़ीसैंण प्रक्षेत्र में बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन हेतु ₹30.03 करोड़ स्वीकृत किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून में नवनिर्मित जिला न्यायालय कॉम्प्लेक्स में नए ज़िला न्यायालय परिसर की विशेष सेवाओं के संचालन तथा जिला न्यायालय परिसर की सफाई के कार्य के लिए कार्यदायी संस्था एनबीसीसी द्वारा गठित आंगणनों की नियोजन विभाग/टी०ए०सी० द्वारा औचित्यपूर्ण लागत क्रमशः ₹239.51, लाख ₹199.86 लाख (कुल ₹4.39 करोड़) धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला योजना हेतु सुसंगत लेखा शीर्षकों में प्राविधानित धनराशि ₹1018 करोड़ को समस्त जिलाधिकारियों के निवर्ततन पर रखे जाने, वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु उपकालिक को बिजली पारेषण एवं वितरण राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ छूट हेतु प्राविधानित धनराशि ₹100 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है, जिसके सापेक्ष कुल धनराशि ₹27.74 करोड़ अवमुक्त किए जाने तथा पिटकुल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु राज्य सरकार की वार्षिक योजना में वाह्य सहायतित योजना (एडीबी पोषित) के अन्तर्गत प्राविधानित बजट ₹478.88 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹150.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

राज्य योजना के अन्तर्गत पी०एफ०सी० वित्त पोषित निर्माणाधीन/संचालित योजनाओं के लिए अंश पूजी के रूप में प्राविधानित बजट के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹45.00 करोड़ अवमुक्त किए जाने के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु अनुदान मद में प्राविधानित धनराशि ₹110 करोड़ के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹55 करोड़ अवमुक्त किए का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के थाना पाटी में टाईप-2 के 06 एवं टाईप-3 के 01 आवासों के निर्माण हेतु ₹3.02 करोड़ स्वीकृत किए जाने के साथ ही पर्यटन विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के अर्न्तगत कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के कैम्प नाबीढांग में 09 इग्लू हटों का निर्माण किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा ऊखीमठ पिंगलापानी योजना हेतु ₹1.00 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र के जामणीखाल में पार्किंग निर्माण हेतु ₹83.64 लाख के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अर्न्तगत लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण हेतु केंद्रांश ₹25.55 करोड़ के सापेक्ष, 10 प्रतिशत राज्यांश की धनराशि ₹2.84 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कुल कितनी राशि स्वीकृत की गई है?

₹1344 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने किन क्षेत्रों पर ध्यान दिया है?

विद्युत, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग और भवन निर्माण।

बद्री गाय संरक्षण योजना क्या है?

राज्य की स्थानीय नस्ल बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन हेतु ₹30.03 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।