CM Pushkar Singh Dhami Calander || Image- ANI NEWS File
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में “From the Soil of Uttarakhand – From Hero to People’s Leader: Pushkar Singh Dhami” शीर्षक वाला पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैलेंडर में तिथियों, वार, नक्षत्र, माह, त्योहारों और विशेष अवसरों की विस्तृत जानकारी शामिल है। (CM Pushkar Singh Dhami Calander) साथ ही इसमें राज्य के पारंपरिक पर्व और व्रत-त्योहारों का भी उल्लेख किया गया है, जिससे लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रह सकेंगे। इस कैलेंडर की अवधारणा मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मदन मोहन सती द्वारा तैयार की गई है।
इस पंचांग कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और कल्याणकारी नीतियों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल लोगों को सरकार की योजनाओं और राज्य की विकास यात्रा से जोड़ने में सहायक होगी। इस दौरान उन्होंने राज्य के चार वर्षों के कार्यकाल को भी रेखांकित किया और ‘विकास और विरासत’ के मंत्र को सरकार की प्राथमिकता बताया।
इस बीच, मुख्यमंत्री धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देहरादून के पलटन बाजार स्थित माँ कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। (CM Pushkar Singh Dhami Calander) उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति, आस्था और भक्ति का प्रतीक पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री
उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज
एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की
जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत