IPS Officers Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई IPS अधिकारियों का तबादला, कृष्ण कुमार को दी गई यातायात की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Ads

IPS Officers Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई IPS अधिकारियों का तबादला, कृष्ण कुमार को दी गई यातायात की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 07:03 AM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 07:04 AM IST

IPS Officers Transfer List | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रिद्धिम अग्रवाल का तबादला
  • अब अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी
  • निवेदिता कुकरेती कुमाऊं की नई आइजी

देहरादून: IPS Officers Transfer List उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यहां एक साथ कई आइपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में पुलिस विभाग ने एक आदेश भी जारी कर दिया है।

IPS Officers Transfer List जारी आदेश के अनुसार, कुमाऊं की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल समेत नौ आइपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। निवेदिता कुकरेती को आइजी कुमाऊं का पदभार सौंपा गया है। वहीं, रिद्धिम अग्रवाल को आइजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आइजी कृष्ण कुमार वीके को आइजी यातायात व जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है। आइपीएस नीलेश आनंद भरणे से आइजी पीएसी व सचिव पुलिस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड का पदभार वापस लिया गया है। आइजी सुनील कुमार मीणा को कार्मिक, पीएसी और सचिव पुलिस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें लिस्ट में और किसकी कहां हुई तैनाती

इन्हें भी पढ़ें:-

कुमाऊं की नई आइजी कौन बनी हैं?

निवेदिता कुकरेती।

रिद्धिम अग्रवाल को कौन सा पदभार दिया गया है?

आइजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व सीसीटीएनएस।

कृष्ण कुमार वीके को कौन सा विभाग मिला है?

आइजी यातायात और जीआरपी।