Maa Purnagiri Mandir Tanakpur: हिमालय की गोद में माँ पूर्णागिरि का मंदिर.. चैत्र नवरात्री पर CM ने पोस्ट किया किया मनमोहक वीडियो, आप भी देखें
Maa Purnagiri Mandir Tanakpur Video: टनकपुर के माँ पूर्णागिरि मंदिर का दिव्य वीडियो, चैत्र नवरात्रि में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने दर्शन की अपील
Maa Purnagiri Mandir Tanakpur Video || Image- Pushkar Singh Dhami Twitter
- पूर्णागिरि मंदिर का भव्य वीडियो वायरल
- नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु पहुंचे
- सीएम धामी ने दर्शन की अपील
देहरादून: देशभर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि की धूम है। मातारानी के मंदिरों में दर्शन के लिए हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। छत्तीसगढ़ में डोंगररागढ़, रतनपुर, माँ दंतेश्वरी और चंद्रपुर में बड़े पैमाने पर माता के भक्त दर्शन के लिए पहुँच रहे है। (Maa Purnagiri Mandir Tanakpur Video) वही बात करें देवभूमि उत्तराखंड की तो यहाँ भी चैत्र नवरात्रि का उल्लास दिखाई पड़ रहा है।
पर्वत की चोटी पर विराजमान है माँ पूर्णागिरि
चैत्र नवरात्री पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक मनमोहक वीडियो पेश किया है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने लिखा है कि, टनकपुर (चम्पावत) में स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर पवित्र शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध धाम है। मान्यता है कि यहाँ माता सती की नाभि गिरी थी, इसलिए यह स्थल असीम शक्ति और आस्था का केंद्र माना जाता है।
सीएम धामी ने की दर्शन की अपील
हर वर्ष चैत्र मास में यहाँ भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुँचते हैं। (Maa Purnagiri Mandir Tanakpur Video)पहाड़ों की गोद में बसा यह धाम भक्तों को आध्यात्मिक शांति के साथ अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव भी कराता है। आप भी जब टनकपुर आएँ, तो इस पावन धाम के दर्शन अवश्य करें।
टनकपुर (चम्पावत) में स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर पवित्र शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध धाम है। मान्यता है कि यहाँ माता सती की नाभि गिरी थी, इसलिए यह स्थल असीम शक्ति और आस्था का केंद्र माना जाता है।
हर वर्ष चैत्र मास में यहाँ भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से लाखों… pic.twitter.com/07BwmtB07r
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह छाया कोहरा
रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत: परिवार का दावा
यह भी देखें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
राज्यसभा में सोमवार को सीएपीएफ से संबंधित विधेयक पेश करेंगे अमित शाह
मैं पश्चिम एशिया या अन्य संघर्षों में शांति समर्थकों के पक्ष में रहा हूं : शशि थरूर

Facebook


