Public Holiday Declared State Govt || Image- IBC24 NEWS File
देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने सार्वजानिक अवकाश को लेकर जारी किये गए अपने पूर्वादेश में बदलाव किया है। (Public Holiday Declared State Govt) इस संबंध में संशोधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।
दरअसल राज्य सरकार ने पूर्व में महावीर जयन्ती का अवकाश 31 मार्च को तय करते हुए सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया था, लेकिन संशोधन के बाद इसे 30 मार्च कर दिया गया है।
जारी नए आदेश में बताया गया है कि, “उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या 1800/XXXI(15)G/25-74(सा)/2026, दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 की अनुसूची-1 के खंड सं०-7 पर उल्लिखित महावीर जयंती हेतु दिनांक 31 मार्च, 2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए दिनांक 30.03.2026 (सोमवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। (Public Holiday Declared State Govt) उक्त के अतिरिक्त दिनांक 31 मार्च, 2026 को कार्यालय यथावत खुले रहेंगे। उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्तें यथावत् रहेंगी।”
महावीर जयंती हेतु दिनांक 31 मार्च, 2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए दिनांक 30.03.2026 (सोमवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/61DYN5hHcQ
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) March 23, 2026
महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री
उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज
एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की
जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत