Ration Card E-KYC News: रद्द हो सकता है आपका राशनकार्ड? 30 मई तक करा लें ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त

Ads

Ration Card E-KYC News: रद्द हो सकता है आपका राशनकार्ड? 30 मई तक करा लें ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 10:22 AM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 10:23 AM IST

Ration Card E-KYC News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सभी राशन कार्ड धारकों को 30 मई तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी
  • घर बैठे मोबाइल से ई-केवाईसी करने की सुविधा
  • सफेद कार्ड धारकों में सबसे अधिक अनुपालन।

देहरादून: Ration Card E-KYC News अगर आप भी राशनकार्ड धारक है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी  (Ration Card E-KYC) अब अनिवार्य कर दी गई है। राज्य सरकार ने सभी यूनिट धारकों को 30 मई तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि लाभार्थियों को राशन मिलने में किसी भी प्रकार के दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अगर आप भी नहीं कराएं है तो 30 मई तक ई केवाईसी करवा लें।

घर बैठ मोबाइल एप से कर सकते है ई-केवाईसी

Ration Card E-KYC News सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मेरा ई-केवाईसी नाम से एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप खासतौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि वे घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकें। इस ऐप के जरिए लाभार्थी घर बैठे ही आधार नंबर, ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लोगों के लिए यह सुविधा राहतभरी साबित हो रही है।

72 प्रतिशत लोगों ने पूरी की प्रक्रिया

आंकड़ों के मुताबिक, सफेद राशन कार्ड धारकों में अब तक 72 प्रतिशत लोगों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है। कुल 9,58,624 लाभार्थियों में से 6,91,086 लोगों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, पीले राशन कार्ड धारकों में यह आंकड़ा अभी 40 प्रतिशत के आसपास है, जहां 5,03,316 में से केवल 1,98,241 लोगों ने ई-केवाईसी कराई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ई-केवाईसी की अंतिम तिथि क्या है?

30 मई तक सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।

ई-केवाईसी कैसे करें?

“मेरा ई-केवाईसी” मोबाइल ऐप से आधार नंबर, ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से घर बैठे प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

अगर ई-केवाईसी नहीं कराई तो क्या होगा?

समय सीमा के बाद राशन वितरण में बाधा आ सकती है और लाभार्थी सूची से नाम हटाया जा सकता है।