School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश /image: AI Generated
देहरादून। School Closed in Uttarakhand: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कई जगहों पर भारी बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां पिछले कई दिनों से बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है। स्थिति को देखते हुए यहां कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
भारी बारिश के चलते जनपद देहरादून में आज स्कूलों को बंद कर दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत गुरुवार 6 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/8P5C1uKx8q
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 5, 2026
School Closed in Uttarakhand वहीं भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के चमोली में भी आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। चमोली जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद चमोली में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद चमोली में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/WT3FGvNVYJ
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 5, 2026
इसके अलावा बागेश्वर में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/HIzQx6efMK
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 5, 2026
ये भी पढ़ें