IPS Transfer News Today / Image: IBC24 Customized
देहरादून: IPS Transfer News Today उत्तराखंड के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 4 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में पुलिस विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभागीय कार्यप्रणाली में संतुलन स्थापित करना है।
IPS Transfer News जारी आदेश के अनुसार, योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है और आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से हटाकर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्वेता चौबे को टिहरी का एसएसपी बनाया गया है।
IPS अफसरों के स्थानांतरण की सूची pic.twitter.com/3nBVj3VAkM
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) April 3, 2026