UK Board Result 2026: जारी हो गया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, लड़कों को पछाड़ ​लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें अपना परिणाम

UK Board Result 2026: जारी हो गया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, लड़कों को पछाड़ ​लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें अपना परिणाम

UK Board Result 2026: जारी हो गया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, लड़कों को पछाड़ ​लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें अपना परिणाम

UK Board Result 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 25, 2026 / 11:00 am IST
Published Date: April 25, 2026 11:00 am IST

देहरादून: UK Board Result 2026 10वीं और 12वीं के छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज (Roll Number) करना होगा, जिसके बाद वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर पाएंगे।

गीतिका और सुशीला हैं 12वीं की टॉपर

UBSE UK Board 12th Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला दोनों ने टॉप किया है। दोनों के 500 में से 490 अंक आए हैं।

अक्षिता ने 10वीं क्लास में मारी बाजी

हाई स्कूल की टॉपर अक्षिता गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया है।

जानिए कैसे चेक करें अपना परिणाम (How to Check Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026)

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं-

  • सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ‘Board Exam’ सेक्शन में ‘Board Exam 2026 Available’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘10th Result 2026’ या ‘12th Result 2026’ में से अपने क्लास का लिंक चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका 10वीं या 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे ध्यान से चेक करें।
  • भविष्य के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।