Uttarakhand Niti Extreme Ultra Run: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” का शुभारंभ.. लॉन्च हुआ शुभंकर ‘क्यालू-द स्नो लेपर्ड’

Ads

Uttarakhand Niti Extreme Ultra Run: उत्तराखंड में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने शुभंकर ‘क्यालू’ का अनावरण किया।

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 07:37 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 07:39 PM IST

Uttarakhand Niti Extreme Ultra Run || Image- Pushkar singh dhami Twitter

HIGHLIGHTS
  • सीएम धामी ने ‘क्यालू-द स्नो लेपर्ड’ शुभंकर लॉन्च किया
  • 31 मई को नीति घाटी में होगी एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • आयोजन से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के शुभंकर ‘क्यालू-द स्नो लेपर्ड’ का अनावरण किया। यह दौड़ 31 मई 2026 को नीति घाटी में आयोजित की जाएगी। (Uttarakhand Niti Extreme Ultra Run) मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत की और मशाल जलाकर काउंटडाउन रन को भी रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

युवाओं के जोश की सीएम ने की तारीफ

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नई ऊर्जा और नए अवसर पैदा करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि नीति घाटी जैसी कठिन जगह पर दौड़ में हिस्सा लेना साहस, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है। सीएम ने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस और पर्यटन क्षमता का ब्रांड एंबेसडर बताया।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सीएम धामी ने कहा कि इस आयोजन से सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पाद और युवाओं के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। (Uttarakhand Niti Extreme Ultra Run) उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच का भी जिक्र किया, जिसमें सीमा के गांवों को देश का पहला गांव बताया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि तेजी से आगे बढ़ता “नया उत्तराखंड” बन रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

27 राज्यों से आएंगे प्रतिभागी

सरकार के अनुसार, इस मेगा इवेंट के लिए देश के 27 राज्यों और दो अन्य देशों से 900 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। (Uttarakhand Niti Extreme Ultra Run) इससे युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स और फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि दिखाई दे रही है .मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित तरीके से दौड़ पूरी करने का संदेश दिया।

इन्हें भी पढ़ें:

कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल

Q1. नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 कब आयोजित होगी?

यह एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 31 मई 2026 को नीति घाटी में आयोजित की जाएगी।

Q2. ‘क्यालू’ क्या है?

‘क्यालू-द स्नो लेपर्ड’ नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का आधिकारिक शुभंकर है।

Q3. इस आयोजन से क्या लाभ होगा?

इससे पर्यटन, रोजगार, होमस्टे और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।