Contract Employees Regularization Latest Order: नहीं होगा संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नौकरी से निकाले गए सैकड़ों कर्मचारी, दिवाली से पहले दिया जोर का झटका
Contract Employees Regularization Latest Order: नहीं होगा संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नौकरी से निकाले गए सैकड़ों कर्मचारी, दिवाली से पहले दिया जोर का झटका

Order issued to remove contractual employees from job
वाराणसी: Contract Employees Regularization Latest Order: लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिवाली से पहले सैकड़ों संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश दिया गया है, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात थे। वहीं, अब संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद मजदूर संगठन ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। बता दें कि संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण का मुद्द अब देशव्यापी बनते जा रहा है। कई राज्यों में संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
Contract Employees Regularization Latest Order: मिली जानकारी के अनुसार कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन की ओर से साल 2017 के आदेश का हवाला देते हुए 30 सितंबर को एक निर्देश जारी किया है, जिसमें बिजलीघरों और लाइनों में तैनात संविदा कर्मचारियों की छटनी करने का निर्देश दिया गया है। बतिाया जा रहा है कि प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किए जाने के बाद वाराणसी में 100, देवरिया में 150, गोरखपुर में 150 और प्रयागराज में 200 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
वहीं, संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद संगठन के प्रदेश प्रभारी ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि वर्ष 2017 में प्रदेश में बिजली की खपत लगभग 14,000 मेगावाट थी, जो अब 2024 में बढ़कर 29,000 मेगावाट हो गई है। इसी प्रकार, पूर्वांचल डिस्कॉम में उपभोक्ताओं की संख्या भी 58 लाख से बढ़कर 1.25 करोड़ हो गई है। इसके बावजूद, विभाग संविदा कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है, जो कि अनुचित है। संविदा कर्मचारी विद्युत उपकेन्द्रों का संचालन, राजस्व वसूली, असिस्टेड बिलिंग और अन्य महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इन्हीं कर्मचारियों के बलबूते पर वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 22 अक्टूबर 2024 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की मनमानी और द्वेषपूर्ण कार्यशैली के कारण न केवल कर्मचारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। सत्याग्रह में संगठन के कई प्रमुख नेता और हजारों संविदा मजदूर शामिल रहे।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Govt Order to Fire Contract Employees and says Regularization not Possible
VARANASI
और भी पढ़ें ›पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am