Viral Video: ‘कुछ भी हो जाए नहीं करूंगी शादी’, घर वाले लगातार बना रहे थे दबाव, परेशान युवती ने उठाया ये फैसला, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Viral Video: 'कुछ भी हो जाए नहीं करूंगी शादी', घर वाले लगातार बना रहे थे दबाव, परेशान युवती ने उठाया ये फैसला, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:19 AM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 11:20 AM IST

Viral Video | Photo Credit: :Instagram- @kajals_move_

नई दिल्ली: Viral Video आजकल के युवाओं में शादी को लेकर पहले जैसी उत्सुकता या जल्दीबाजी कम देखने को मिल रही है। जहां पहले एक तय उम्र के बाद शादी को जरूरी माना जाता था, वहीं अब युवा इस फैसले को काफी सोच-समझकर और अपने हिसाब से लेना चाहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती ने शादी के लगातार बढ़ते दबाव से तंग आकर अपना सिर मुंडवा लिया। युवती के इस फैसले से लोग हैरान हो गए हैं और सोच में पढ़ गए हैं।

Viral Video यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @kajals_move_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला बताती हैं कि उन्हें अपने लंबे बाल बहुत पसंद थे, लेकिन परिवार और समाज की तरफ से बार-बार शादी की बात की जा रही थी। लगातार मिल रहे इस दबाव की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं। आखिरकार उन्होंने एक ऐसा कदम उठाने का फैसला किया, जिससे साफ संदेश जा सके कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं।

खुद को समझाने के लिए मुंडवा लिया सर

महिला वीडियो में आगे बताती हैं कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें लगा कि अब इस दबाव के खिलाफ कोई मजबूत संदेश देना जरूरी है। इसी वजह से उन्होंने अपना सिर मुंडवाने का फैसला किया। वीडियो में वह अपना मुंडा हुआ सिर दिखाते हुए कहती हैं कि यह फैसला लेना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें अपने सुंदर लंबे बाल बहुत पसंद था। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की आजादी को ज्यादा महत्वपूर्ण समझा।

इन्हें भी पढ़ें:-