Home » Videos » CG Monsoon Alert: Chhattisgarh's weather has completely changed; alert issued.
CG Monsoon Alert: पूरी तरह बदल गया छत्तीसगढ़ का मौसम, अलर्ट जारी |
Ads
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आगामी दो दिनों के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर तेज बारशि दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं । मौसम विभाग के अनुसार शहर में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और बारिश होने के आसार हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं पूरे छत्तीसगढ़ मौसम का हाल।