Home » Videos » Government Employees News Update: Big announcement for government employees! ₹20,000 to be credited to accounts.
Government Employees News Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान! खाते में आएंगे ₹20 हजार |
Ads
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अब तक 2,170 करोड़ रुपये से अधिक के वेतन और पेंशन एरियर का भुगतान कर चुकी है। ग्रुप D कर्मचारियों को इसी महीने वेतन एरियर की 20 हजार रुपये की अतिरिक्त किस्त मिलेगी। वहीं 2016 से दिसंबर 2021 के बीच रिटायर हुए ग्रुप C पेंशनर्स को एरियर का 30% और ग्रुप A-B पेंशनर्स को 15% हिस्सा इसी महीने दिया जाएगा। इन भुगतानों पर करीब 281 करोड़ रुपये खर्च होंगे।