इटालियन पास्ता रेसिपी

Ads

इटालियन पास्ता रेसिपी

  •  
  • Publish Date - November 11, 2018 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 12:56 AM IST

इटालियन पास्ता खाना सभी को पसंद होता है और अगर आप शाम के नास्ते में कुछ अच्छा खाने का प्लान कर रही हैं तो पास्ता आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।इसे बच्चों से लेकर बड़े सभी पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं पास्ता बनाने की विधि।

सामग्री:
पास्ता- 120 ग्राम
टोमेटो सॉस- 200 ग्राम
ऑलिव ऑयल- 30 मि.ली
लहसुन- 15 ग्राम (कटे हुए)
बैंगन- 60 ग्राम (फ्राई और कटे हुए)
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- स्वादानुसार
चीज – 30 ग्राम
तुलसी की पत्तियां- (गार्निश के लिए)

विधि
सबसे पहले पैन में पानी गर्म करके पास्ता को 3-4 मिनट तक उबालें। पास्ता को उबालने के बाद इसे छानकर साइड पर रख दें।

सॉस बनाने के लिए एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करके उसमें लहसुन फ्राई करें।

इसके बाद इसमें टोमेटो सॉस और फ्राई बैंगन मिक्स करें। इसे तब तक पकाएं जब तक इसका टैक्चर उभर कर ना आएं।

इसके बाद इसमें उबला हुआ पास्ता, पनीर, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

अब इसे प्लेट में निकालकर पनीर और तुलसी की पत्तियों से गार्निश करें।
आपका इटालियन पास्ता बनकर तैयार है। अब आप इसे प्लेट में डालकर सर्व करें।