इन दिनों फिर से एक बार ट्रेडिशनल ड्रेस की तरफ लोगो का खिचाव बढ़ गया है। और सबसे ज्यादा डिमांड देखि जा रही है फेस्टिव और वेडिंग के दौरान। अगर बात कि जाये सबसे ज्यादा डिमांडिंग ड्रेस की तो ट्रेडीशनल में सबसे ज्यादा डिमांड लहंगों की है क्योंकि यह न केवल फेस्टिव पर पहने जा सकते है बल्कि इंडियन ब्राइड्स भी शादी के दिन लहंगा ही वियर करती हैं। अगर आप भी बेस्ट और यूनिक स्टाइल लहंगा तलाश रही है तो आज हम आपको कुछ डिजाइनर्स के बारे में बताएगे जिनकी ट्रेडीशनल कलेक्शन में आपको लहंगों की खूब वैरायिटीज देखने को मिलेगी, जहां से आप फेस्टिवल या वेडिंग लहंगा चूज कर सकती हैं।
अगर आप डिजाइनर कॉडिनेट ब्राइड्समेड लहंगे में प्रिंट या खूबसूरत डिजाइन्स चाहती है तो पायल सिंघल का लहंगा चूज कर सकती है। इनकी कलेक्शन में आपको एथनीक वियर में भी मॉडर्न टच मिलेगा।
लहंगे में कंटेम्पररी मिरर वर्क, प्रिंट्स और ब्रिजी स्टाइल चाहती है तो आर्पिता मेहता की कलेक्शन से आइडिया ले सकती है। इन्हें आप न केवल वेडिंग बल्कि मेहंदी पर भी पहन सकती है।
हैवी और कूल लहंगे के साथ अगर अपरंपरागत ब्लाउज चाहती है तो यहां से टिप्स ले सकती हैं। संगीत या रिसेप्शन के लिए ये लहंगे बेस्ट ऑप्शन है।
लहंगे में इंडो-वेस्टर्न टच के लिए बनारसी वेव्स, स्केलप्ड हेमलाइन, पेप्लम ब्लाउज़ चाहती है तो जयंती रेड्डी की कलेक्शन से टिप्स ले।
जल्दी-जल्दी बदलने वाले कलर्स और मिरर या गोट्टा वर्क के लिए अभिनव मिश्रा की कलेक्शन बेस्ट है।
वेब डेस्क IBC24