नेपाल में कोविड-19 के 1,497 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,301 हुई

नेपाल में कोविड-19 के 1,497 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,301 हुई

नेपाल में कोविड-19 के 1,497 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,301  हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 24, 2020 2:29 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 24 सितम्बर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,497 नये मामले सामने आने से बृहस्पतिवार को इसके कुल मामले बढ़कर 69,301 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

अधिकारियों के अनुसार, 17 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जो कि एक दिन में सबसे अधिक है। इसके साथ ही नेपाल में मृतक संख्या बढ़कर 453 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 457 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 50,411 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि देश में ठीक होने की दर 72.4 प्रतिशत है।

बृहस्पतिवार को नेपाल में 11,749 व्यक्तियों ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अलग-अलग प्रयोगशालाओं में पीसीआर जांच करायी। देश में अभी तक 955,923 पीसीआर जांच की गई हैं।

बृहस्पतिवार को काठमांडू घाटी में ही अकेले कोविड-19 के 755 नये मामले सामने आये। वर्तमान समय में नेपाल में कोविड-19 के 18,437 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा. अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में